फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man refused marriage during engagement in agra

लग्न सगाई में 2100 रुपये नेग मांगने पर बिगड़ी बात, युवक ने किया शादी से इंकार

Fri, 17 May 2019 10:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
young man refused marriage during engagement in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में लग्न सगाई में लड़के से नेग मांगने पर बखेड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट की नौबत आ गई। बाद में लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। अब लड़की पक्ष ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 
मैनपुरी की युवती का रिश्ता फरवरी 2019 में न्यू आगरा क्षेत्र के युवक से तय हुआ था। 12 मई को लड़की पक्ष लग्न सगाई के लिए आया था। कार्यक्रम के दौरान लड़के को हल्दी लगाई गई। इस पर हल्दी लगाने वाले युवक ने 2100 रुपये नेग मांगा। 
विज्ञापन


मगर, लड़का पक्ष ने उसे सौ रुपये दे दिए। युवक ज्यादा रकम देने की कहने लगा। मगर, लड़का पक्ष ने मना कर दिया। तभी लड़की पक्ष की ओर से किसी ने टिप्पणी कर दी। इस पर विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की नौबत आ गई

कुछ ही देर में लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में तू-तू, मैं-मैं के बाद मारपीट की नौबत आ गई। मामला पुलिस के पास तक पहुंच गया। बाद में दोनों पक्षों ने पंचायत की। इसमें तय हुआ कि शादी की तैयारी में हुआ खर्च को देंगे। 

लड़का पक्ष ने सामान और रुपये दे दिए। शादी से भी इंकार कर दिया। अब लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि लड़का दूसरी जगह शादी कर रहा है। उन्होंने शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। साथ ही कार्रवाई करने की मांग की है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक न्यू आगरा ने बताया कि लग्न सगाई में नेग ने देने पर टिप्पणी कर दी गई थी। इस पर बखेड़ा हुआ था। शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed