फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man raped a teenager

किशनी क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म

Wed, 16 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Young man raped a teenager
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। उसे लहूलुहान हालत में पड़ा छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां होश में आने पर पीड़िता ने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को दोपहर करीब एक बजे पड़ोस की रहने वाली एक युवती अपने साथ ले गई। दो घंटा बीतने के बाद भी जब पुत्री घर नहीं आई तो उन लोगों को चिंता हुई। इस बीच पुत्री सहेली के साथ बेहोशी की हालत में घर आई। वह लहूलुहान हालत में थी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां होश में आने के बाद किशोरी ने बताया कि युवती उसे अपने दो रिश्तेदार प्रिंस निवासी गांव श्यामपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद व साहिल उर्फ छोटू पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम उझईया थाना दन्नाहार के साथ बाइक पर बैठाकर समान कटरा ले गई। कुंवरपुर मोड़ के पास प्रिंस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी मिलने के बाद सीओ ने भी मामले की जांच करते हुए पीड़िता से पूछताछ की।
विज्ञापन

पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
-अमर बहादुर सिंह, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed