फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man ransom picture on friend's mobile phone family in trouble mainpuri crime

नौकरी के लिए घर से गया युवक, दोस्त के मोबाइल पर आए ऐसे फोटो कि परिवार हुआ परेशान

Fri, 03 May 2019 12:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
young man ransom picture on friend's mobile phone family in trouble mainpuri crime
युवक की किडनैप की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी युवक आठ दिन से लापता है। फिरौती के लिए फोन आने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पांच माह पूर्व नगला महानंद निवासी कश्मीर सिंह के पुत्र अभिषेक ने अलीगढ़ के मोहल्ला विश्वनाथपुरम स्थित स्काई लाइट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी धनीपुर मंडी में स्वास्थ्य संबंधित सामान बेचने के लिए प्रशिक्षण लिया था। इसमें करीब 1.5 लाख रुपये जमा कराए गए थे। 
विज्ञापन


23 अप्रैल को अभिषेक ने अपने पिता कश्मीर सिंह को बताया कि उसकी कंपनी में नौकरी लग गई है। वह ज्वाइनिंग लेने अलीगढ़ जा रहा है। परिजनों के अनुसार 23 अप्रैल को वह दोपहर अलीगढ़ के लिए घर से गया था। शाम को उसने बताया वह अलीगढ़ पहुंच गया है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन



28 अप्रैल को अभिषेक के मोबाइल नंबर से कश्मीर सिंह के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अभिषेक के बैंक खाते में 24 घंटे के अंदर एक लाख रुपये डालने की बात कही। रुपये नहीं डालने पर अभिषेक की हत्या करने की धमकी दी। दूसरे दिन भी इसी तरह की कॉल आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थोड़ी देर बाद गांव के ही अभिषेक के दोस्त अवनीश के व्हाट्सएप पर अभिषेक के मोबाइल से फोटो भेजे गए। इसमें वह एक कमरे में बंधा हुआ है। मोबाइल पर फिरौती की बात सुनकर अभिषेक के पिता कश्मीर सिंह व मां निर्मला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। कश्मीर सिंह ने थाना औंछा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी रमाकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed