{"_id":"5ecd1740b1af305cd96e7bf3","slug":"young-man-plots-fake-kidnapping-of-himself-in-one-side-love-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में युवक ने रच डाली खुद के अपहरण की कहानी, चार घंटे में झूठ का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में युवक ने रच डाली खुद के अपहरण की कहानी, चार घंटे में झूठ का पर्दाफाश
Tue, 26 May 2020 06:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 May 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ डाली। मामला पुलिस तक पहुंचा तो चार घंटे में सच्चाई सामने आ गई। युवक को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मामला थाना खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव का है। हरिओम राजपूत गांव की एक युवती को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। वो युवती के परिजनों पर उससे शादी के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया और दूसरी जगह शादी करने की बात कही। इस पर उसने युवती के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। 24 मई को युवक अचानक लापता हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि उसका अपहरण हो गया।
विज्ञापन
जंगल में मिला आरोपी
पुलिस अपहरण की सूचना पर सक्रिय हो गई। पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद ही हरिओम के फर्जी अपहरण केस का राजफाश कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ अनूप कुमार भारती ने गांव से चार से पांच किलोमीटर दूर जंगल से हरिओम को बरामद किया।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हरिओम राजपूत ने सारी सच्चाई उगल दी। उसने रात में गांव से कुछ दूरी पर घर से ले जाकर अपनी चारपाई और बिस्तर डाल दिया ताकि उसके अपहरण की घटना सच लगे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो मामला संदिग्ध लगा। छानबीन की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोप को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।