फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Murdered In Agra Dead Body Found In Farm

आगरा: युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 23 Mar 2021 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Young Man Murdered In Agra Dead Body Found In Farm
आगरा में युवक का अधजला शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया। उसे जलाने की कोशिश भी की गई। सोमवार सुबह शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। हत्या कर शव फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए उसे जला दिया गया।
विज्ञापन


ताजगंज के गांव पंचगाई खेड़ा में सोमवार सुबह एक खेत में नहर किनारे युवक का शव पड़ा हुआ था। टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। इसके बाद उसे किसी वाहन से लाकर यहां लाकर फेंका गया। मृतक के शरीर से पेट्रोल की गंध आ रही है। 
विज्ञापन


इससे आशंका है पेट्रोल डालकर शव जलाने की कोशिश की गई। शव कुछ जल पाया था। पास ही एक माचिस भी पड़ी मिल गई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मृतक की उम्र तकरीबन 25 साल है। वह काले रंग की जींस और नीले-काले रंग की चेक की शर्ट पहने है। दाहिने कान में सोने की बाली भी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे
सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। पुलिस ने आसपास खेत में छानबीन की। मृतक के पास से पहचान का कुछ भी बरामद नहीं हुआ। आसपास के गांव में पुलिस ने पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों से लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं इंटरनेट मीडिया की भी मदद ली जा रही है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। रात में अगर, किसी वाहन से शव लाया गया होगा तो वह फुटेज में आ जाएगा। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या किसने और क्यों की, इसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed