फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered by his friend in mathura

पहले दारू पार्टी की, फिर लोहे की रॉड से प्रहार कर दोस्त को मार डाला, सामने आई ये वजह

Fri, 14 Sep 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 14 Sep 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
young man murdered by his friend in mathura
Demo Pic
मथुरा में दारू पार्टी के दौरान बिगड़ी बात दोस्त की हत्या पर जाकर खत्म हुई। युवक के सिर पर रिंच (लोहे की रॉड) से प्रहार करके हत्या कर दी गई। आरोप मृतक के दोस्त और उसके तीन साथियों पर लगा है। सिर में चोट लगने से आरोपी भी घायल हुआ। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी शव को सिटी हॉस्पिटल में छोड़कर हत्यारोपी भाग गए। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके एक साथी को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन


कोतवाली की कृष्ण बिहार कालोनी निवासी धीरज यादव टोंटी की फैक्ट्री में काम करता था। बरारी का रहने वाली बबलू बुधवार दोपहर उसे घर से बुलाकर ले गया। पुलिस के अनुसार दोनों बरारी गए, उसके बाद बबलू अपने भाई वीरपाल की ससुराल पहुंचा। यहां पर दोनों ने शराब पी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्पिटल में छोड़कर हुए फरार

इसके बाद उनमें झगड़ा होने लगा। बबलू ने धीरज के सिर पर लोहे की रोड (रिंच) से प्रहार कर दिया। मारपीट में बबलू भी सिर में चोट लगने से घायल हो गया। इसी बीच बबलू के आए तीन दोस्त अनिल, प्रवीण और ब्रजगोपाल गंभीर रूप से घायल धीरज को लेकर सिटी हास्पिटल पहुंचे। 

यहां उसे छोड़कर तीनों भाग गए। धीरज की मौत हो गई। मृतक के भाई संजय की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मृतक की पत्नी से बबलू के अवैध संबंध थे। बबलू अंडर कस्टडी है और ब्रजगोपाल हिरासत में लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed