फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murder from gun

करवा चौथ में पति की दीर्घायु की कामना रह गई अधूरी, एक दिन पहले हत्या

Sat, 27 Oct 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sat, 27 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
young man murder from gun
murder

मैनपुरी में हत्यारों ने करवा चौथ से एक दिन पहले युवती की मांग उजाड़ दी। युवक को सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुनील डीसीएम चालक था।

विज्ञापन



32 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र शिवराम सिंह मैनपुरी के करहर थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशाल में रहता था। उसकी शादी चाार महीने पहले ही हुई थी। पत्नी अपने पहले करवा चौथ की तैयारी में शुक्रवार से ही जुटी थी। 
विज्ञापन


सुनील शुक्रवार रात को कस्बा मीठेपुर की बाजार से बाइक पर घर लौट रहा था। वह नगला देवी के पास पहुंचा ही था कि छह से सात हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। उस पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वह जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने नामजद एफआईआर कराई है। 

युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने रिश्ते के बहनोई सहित अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि मृतक के पिता ने अपने साले की बेटी की शादी आरोपी जितेंद्र के साथ कराई थी।

पिछले चार महीने से जितेंद्र पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं था। इस बात को लेकर शुक्रवार शाम को जितेंद्र और सुनील के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने जितेंद्र और उसके पिता विजय पाल, भाई गुल्ली तथा तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed