{"_id":"66f7b541ec2b26caf7033298","slug":"young-man-made-mistake-during-massage-in-spa-center-then-you-will-be-surprised-to-see-what-girl-did-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: स्पा सेंटर में मसाज के दौरान युवक कर बैठा ये गलती, फिर लड़की ने जो किया...VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्पा सेंटर में मसाज के दौरान युवक कर बैठा ये गलती, फिर लड़की ने जो किया...VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान
Sat, 28 Sep 2024 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:20 PM IST
सार
स्पा सेंटर में मसाज कराने युवक के उस समय होश उड़ गए, जब लड़की उसके पीछे दौड़ पड़ी। लड़की ने बीच सड़क पर उसकी पिटाई की। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
स्पा वाली लड़की ने युवक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्पा सेंटर की लड़की ने अपने ही ग्राहक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया गया है कि मसाज के दौरान युवक की कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद लड़की को गुस्सा आ गया। उसने युवक को स्पा सेंटर से बाहर ही नहीं निकाला, बल्कि उसके पीछे पड़ गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को स्पा सेंटर के बाहर मारपीट के वीडियो वायरल हुए। छानबीन में पता चला कि सिग्नेचर स्पा सेंटर की घटना है। मामला 15 सितंबर का है। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखे। एक फुटेज में युवक नीचे से ईंट फेंकता दिख रहा है। छानबीन में पता चला कि दो युवक स्पा कराने पहुंचे थे। रुपये भी जमा करा दिए। नशे में थे। स्पा सेंटर में कार्यरत युवती से कुछ बोल दिया। जल्दी स्पा कराना चाहते थे। जल्दबाजी करने पर संचालक ने उनके रुपये वापस करके बाहर जाने को कहा। इस पर दोनों अड़ गए। युवती ने उन्हें धक्के देकर बाहर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर एक युवक ने ईंट फेंककर युवती को मारी। इसी के बाद युवतियों ने दोनों को दौड़़ाकर पीटा, लेकिन बाद में दोनों भाग निकले। इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि स्पा सेंटरों को पुलिस ने पहले बंद करा दिया था, लेकिन अब फिर से चालू हो गए हैं। इनमें अनैतिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं।