फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man left her wife and absconds with girlfriend in mainpuri

शादी के छह महीने बाद ही पति ने तोड़े वचन, पत्नी को छोड़ नाबालिग संग हुआ फरार

Wed, 27 Nov 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
young man left her wife and absconds with girlfriend in mainpuri
सांकेतिक चित्र - फोटो : सांकेतिक चित्र
मैनपुरी में एक युवक ने शादी के छह महीने बाद ही पत्नी से किए वचन तोड़ दिए। उसने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद नाबालिग प्रेमिका संग फरार हो गया। पीड़ित नवविवाहिता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी बेवर थाना क्षेत्र के गांव गग्गरपुर निवासी सचिन उर्फ पुजारी के साथ 14 मई 2019 को की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक लाख व कार की मांग करने लगे। 
विज्ञापन

मारपीट कर घर से निकाला

आरोप है कि आरोपी पति ने 23 अक्तूबर को नवविवाहिता को मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी गैर बिरादरी की नाबालिग प्रेमिका के साथ कहीं चला गया है। इसका पता चलने पर पीड़ित युवती ने थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ एसपी अजय शंकर राय से मिली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति सचिन, उसका सहयोग करने वाले फूफा सुभाष चंद्र निवासी गांव बिलौना थाना कायमगंज फर्रुखाबाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed