फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man killed in land enmity in etah

एटा में युवक की हत्या: आरोपियों ने पिता की हत्या के 22 साल बाद बेटे को भी उतारा मौत के घाट

Sun, 18 Jul 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Jul 2021 06:31 PM IST
सार

सिढ़पुरा क्षेत्र के रहने वाले युवक की हत्या कर शव को फगनोल में फेंका गया। जमीन की रंजिश में 1999 में मृतक के पिता की हत्या हुई थी। 

विज्ञापन
young man killed in land enmity in etah
देवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में जमीन की रंजिश में पिता की हत्या के 22 साल बाद बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया गया। मामला जैथरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर शव को अज्ञात में बरामद किया था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद दोपहर बाद शव की पहचान कर ली गई। मृतक के पिता की हत्या का मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव फगनौल और नगला रसक के बीच देवेंद्र उर्फ पिंटू (24) पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगला झम्मन थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज का शव शनिवार रात फेंका गया। मृतक के भाई विकास ने बताया कि गांव के ही लालाराम, राजवीर, उदयवीर और शंकर से जमीन की रंजिश चली आ रही है। आरोपियों ने पिता की हत्या 1999 में कर दी थी। 
विज्ञापन


घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी
आरोप है कि यही लोग शनिवार सुबह 10 बजे देवेंद्र को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद शाम तक नहीं लौटने पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह लोगों के फोन में भाई की लाश का फोटो देखा। विकास का कहना है कि  पिता ने 1999 में गांव में लालाराम के भाई की जमीन खरीदी थी। इसी बात की रंजिश को लेकर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र न्यायालय में आरोपियों को दोषी ठहराया गया। अब उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है। पिता के हत्यारों ने पुरानी बातों को भुलाकर मेलजोल बढ़ाने का दिखावा कर धोखा दिया है। भाई की हत्या गला दबाकर की गई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह अज्ञात शव मिला था, दोपहर में उसकी पहचान हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed