फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man killed his minor cousin sister also fired at his uncle In Firozabad

UP: फिरोजाबाद में सनसनीखेज वारदात, युवक ने की चचेरी नाबालिग बहन की हत्या; चाचा पर भी की फायरिंग

Sat, 15 Mar 2025 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Mar 2025 11:42 AM IST
सार

फिरोजाबाद के जसराना थाना इलाके के अकबरपुर मस्तपुर में एक युवक ने चाचा पर फायरिंग कर दी। गोली चाचा को तो नहीं लगी, लेकिन चचेरी बहन को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young Man killed his minor cousin sister also fired at his uncle In Firozabad
फिरोजाबाद में नाबालिग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। 12 साल की बच्ची की हत्या के बाद आरोपी चचेरा भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जसराना थाना इलाके के गांव अकबरपुर मस्तपुर में रात में शिकोहाबाद में रहने वाले रंजीत उर्फ भोला ने अपने सगे चाचा प्रमोद पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में गोली 12 वर्षीय नीतू पुत्री प्रमोद को लग गई। 
विज्ञापन


नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित प्रमोद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार, कोई विवाद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed