फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man killed his Father in Agra

आगरा: मकान नहीं बेचने पर ईंट से सिर कुचलकर पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 10:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 10:59 PM IST
सार

आगरा में एक युवक ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने पिता पर मकान बेचने का दवाब बना रहा था। 

विज्ञापन
Young man killed his Father in Agra
हत्या का आरोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित आनंदीपुरम कॉलोनी में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। अपनी बहन को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटा पिता पर एक मकान बेचने का दबाव बना रहा था। इसके लिए आए दिन झगड़ा करता था। इसलिए हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि कहरई मोड़ स्थित आनंदीपुरम कालोनी निवासी मुकेश बाबू आर्टिफिशियल अंगूठी बनाने का काम करते थे। उनका 50 गज का मकान है। इसमें बेटे सौरभ उर्फ गौरव और मोनू के साथ रहते थे। वहीं तीसरा बेटा अमित बहन प्रिया और मां के साथ राजपुर चुंगी में किराये के मकान में रहता है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

बरामद में पड़ा मिला शव  

अमित कुमार ने बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि बहन के पास भाई सौरभ ने फोन किया। बताया कि पिता के सिर में ईंट मार दी है। उनके खून निकल रहा है। इस पर वो घर पहुंच गए। उनके मकान में अंदर से ताला लगा था। बरामदे में पिता लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। सौरभ घर में नहीं मिला। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सौरभ और मोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। सौरभ को शुक्रवार दोपहर को गुतला मोड़ से पकड़ लिया गया। हत्या में मोनू का हाथ सामने नहीं आया है। वह करौली कैला देवी मंदिर दर्शन करने गया था।

आए दिन करता था झगड़ा

पूछताछ में पता चला कि मुकेश बाबू का एक मकान ताजगंज क्षेत्र में भी है। सौरभ को लग रहा था कि पिता मकान को बेचकर रुपये उसके दूसरे भाई और बहन को दे देंगे। इसलिए वो मकान बेचकर रुपये उसे देने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर उनका आए दिन झगड़ा होता था। सौरभ शराब पीने का भी आदी है। उसने पिता की लकड़ी की फंटी और ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने ईंट, फंटी, गमछा और मोबाइल बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed