फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man kidnapped two and a half year old child outside the house in Agra

Agra: घर के बाहर से व्यापारी के ढाई साल के बेटे का अपहरण, सीसीटीवी कैमरे में दिखा आरोपी युवक

Wed, 23 Nov 2022 12:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 12:14 PM IST
सार

शाहगंज के दौरेठा नंबर 2 में ढाई साल का मासूम बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी युवक उसे उठा ले गया। आरोपी युवक बालक को ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।  

विज्ञापन
young man kidnapped two and a half year old child outside the house in Agra
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में घर के बाहर से व्यापारी के ढाई साल के बेटे का अपहरण कर लिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चे की तलाश में जुटे परिजनों ने एक नशेबाज युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सका। सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर से मिलान कराया तो वह युवक दूसरा निकला। देर शाम तक न बच्चे का पता चल सका है और न ही आरोपी का कोई सुराग लगा है। 

विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहा था मासूम 

शाहगंज के दौरेठा नंबर 2 निवासी जय प्रकाश का ढाई साल का बेटा मयंक मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। अचानक बालक लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। तब पता चला कि आजम पाड़ा बस्ती के रास्ते से एक संदिग्ध युवक मयंक को गोद में लेकर जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस और परिजनों ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध को खोज निकाला। संदिग्ध युवक खेरिया मोड़ का रहने वाला है। वह नशे की हालत में था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक की तलाश में जुटी पुलिस 

पुलिस ने उससे बालक के बारे में पूछताछ की, लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं दे सका। जांच में पता चला है कि संदिग्ध युवक बच्चे को नहीं ले गया था। जो युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखा, वह दूसरा है। फुटेज में युवक मासूम मयंक को भोगीपुरा चौराहे से ई रिक्शा में लेकर जाता नजर आ रहा है। इसके बाद रूई की मंडी होते हुए डबल फाटक की ओर लेकर गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, जब से मयंक का अपहरण हुआ है, तब उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 


यह भी पढ़ें- 
Ayushi Murder Case: नशे की हालत में पकड़ा गया था हत्यारोपी पिता, पुलिस से बोला- बीयर पियूंगा, फिर उगला जुर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed