फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man kidnapped in car for not repaying loan held hostage then saved himself this way

Agra News: उधारी नहीं चुकाने पर कार में अगवा किया युवक, बंधक बनाकर रखा...फिर इस तरह खुद को बचाया

Fri, 26 Jul 2024 11:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 11:12 AM IST
सार

आगरा में उधारी की रकम न चुकाने पर एक युवक को अगवा कर लिया गया। उसे बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वो आरोपियों के चंगुल से बचकर भाग निकला और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है 
 

विज्ञापन
Young man kidnapped in car for not repaying loan held hostage then saved himself this way
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में उधार लिए 80 हजार रुपये नहीं चुकाने पर एक युवक को भगवान टाॅकीज से कार में अगवा कर लिया गया। इरादतनगर क्षेत्र के बंद पेट्रोल पंप में ले जाकर एक लाख रुपये की मांग की गई। युवक के इन्कार करने पर घर में बंधक बना लिया। रात में आरोपियों से बचकर युवक भाग निकला। सैंया थाना पुलिस को जानकारी दी। इस पर पीडि़त के घरवाले आ गए। उसे अपने साथ ले गए। अब मामले में थाना हरीपर्वत में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


न्यू लॉयर्स कॉलोनी, न्यू आगरा निवासी अमन जैन ने बताया कि वह ई-कॉमर्स वेबसाइट से व्यापार करते हैं। जनवरी में उन्हें रुपयों की जरूरत थी। उन्होंने पीलाखार के परिचित कुछ युवकों से 80 हजार रुपये उधार लिए थे। जमानत के तौर पर अपने दोस्त की गाड़ी को गिरवी रख दिया था। मगर, वो 3 महीने बाद भी रकम नहीं चुका पाया। इस पर रुपये देने वाले युवक परेशान करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने दोस्त की गाड़ी बेचने की बात की। युवक तैयार हो गए। 22 जुलाई को गाड़ी बिक्री के कागजात पर हस्ताक्षर कराने के बहाने आरोपियों ने उसे भगवान टाॅकीज बुलाया। बहाने से अपनी गाड़ी में बैठाने के बाद एक्सप्रेस-वे होते हुए इरादतनगर स्थित गांव डूडीपुरा में बंद पड़े पेट्रोल पंप में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर बंधक बनाने के बाद एक लाख रुपयों की मांग की। बाद में एक मकान में ले गए। आरोपी रात में शराब पीने लगे। वह मौका पाकर भाग निकला। एक राहगीर की मदद से सैंया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। तब वह घर आ सका। अब पीड़ित ने थाना हरीपर्वत को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed