{"_id":"60ebfaca8ebc3edc4535ee00","slug":"young-man-jumped-in-yamuna-river-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे
Mon, 12 Jul 2021 01:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:48 PM IST
सार
युवक की चप्पलें पानीगांव पुल पर पड़ी मिली हैं। इससे परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक यमुना में कूद गया है।
विज्ञापन
पानीगांव पुल पर खड़े युवक के परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में पानीगांव पुल से यमुना नदी में एक युवक के कूदने की सूचना पर हड़कंप मचा गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में जुट गए हैं। काफी देर बाद युवक का शव पानी से मिला।
विज्ञापन
राधानिवास निवासी उदय पुत्र संजय सोमवार की सुबह घर से निकला। परिजनों ने जब तलाशना शुरू किया तो पानीगांव पुल के समीप उसकी चप्पल मिली। जिससे उसके यमुना में कूदने का अंदेशा जताया। पुलिस और गोताखोरों ने उदय की तलाश की। काफी देर बाद युवक का शव मिला।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद युवक के परिजनों ने लगाया जाम
यमुना में डूबे युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। यहां हंगामा भी किया। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन