फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man jumped in Yamuna river for not marrying girlfriend in Agra

Agra: प्रेमिका से शादी न कराने पर यमुना में कूदा युवक, पुलिस और परिजनों ने रातभर तलाशा, सुबह मोहल्ले में घूमता मिला

Thu, 19 May 2022 10:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 May 2022 10:35 PM IST
सार

युवक को यमुना नदी में कूदते एक राहगीर ने देखा। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन युवक की तलाश में रातभर परेशान रहे। 

विज्ञापन
young man jumped in Yamuna river for not marrying girlfriend in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र का एक युवक प्रेमिका से शादी न होने पर यमुना नदी में कूद गया। शादी को लेकर पहले उसका अपने भाइयों से झगड़ा हुआ। इसके बाद नाराज होकर घर से चल गया और यमुना नदी में छलांग लगा दी। पानी कम होने से बच जाने पर बाहर निकल आया। उसे कूदते तो राहगीर ने देखा था, लेकिन निकलते नहीं। इससे परिजन और पुलिस दोनों देर रात तक नदी में खोजबीन कराते रहे। गुरुवार की सुबह उसे घर के पास घूमता देख पुलिस ने पकड़ लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन

मोहल्ले की युवती से करता है प्यार 

मामला बल्केश्वर का है। 18 वर्षीय युवक मोहल्ले की ही युवती से प्यार करता है। वह शादी करना चाहता है। पिछले दिनों युवक के परिजनों को पता चला। मगर, वो मोहल्ले की युवती से रिश्ता नहीं करना चाहते हैं। बुधवार को वह शादी की जिद कर रहा था। इस बात पर भाइयों से उसका झगड़ा हो गया। वह बिना बताए घर से निकला और यमुना नदी में छलांग लगा दी। उसे एक राहगीर ने देख लिया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। बाद में परिजन भी आ गए। वह तलाश में जुट गए। देर रात तक गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई गई। मगर, वो मिला नहीं।

विज्ञापन

यमुना से निकल रातभर बाग में सोता रहा   

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि नदी में कूदने वाला युवक बृहस्पतिवार को घर के पास ही घूमता मिल गया। इस पर उसे थाने ले आए। उसने बताया कि घरवाले उसकी शादी पसंद की युवती से कराने के लिए राजी नहीं हैं। वह गुस्सा होकर यमुना में कूदा, लेकिन पानी कम होने की वजह से बच गया। इससे बाहर निकल आया। किसी ने उसे देखा नहीं। रात में एक बाग में सो गया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed