फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man jumped in front of the train after calling his aunt

'वो मुझे छोड़कर चली गई': बुआ को युवक ने किया फोन, बोला- मरने जा रहा हूं...और लगा दी ट्रेन के आगे छलांग

Thu, 03 Aug 2023 09:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 09:44 PM IST
सार

एक युवक ने अपनी बुआ को फोन कर आत्महत्या करने की जानकारी दी। उसने बुआ से कहा कि वो मुझे छोड़कर न जाने कहां चली गई और इसके बाद उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। 
 

विज्ञापन
young man jumped in front of the train after calling his aunt
रेलवे लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पत्नी के घर से चले जाने के कारण परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। वह बुआ को फोन करने के बाद ट्रेन के आगे कूद गया। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

बुधवार रात नसीरपुर के गांव भेड़ी टाडा निवासी युवक मैनपुरी निवासी बुआ को फोन करने के बाद रसूलपुर क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना पर रसूलपुर थाने की पुलिस ने रात 10 बजे हरेंद्र कुमार (28) का शव रसूलपुर बंबे के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद किया था। इंस्पेक्टर रसूलपुर भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि हरेंद्र की पत्नी कुछ माह पहले घर से कहीं चली गई थी। इस वजह से वह परेशान रहता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: जामा मस्जिद की सीढ़ियों में श्रीकृष्ण के विग्रह, न्यायालय में एक और वाद; इस तारीख को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने की शव की शिनाख्त 

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले रात में उसने अपनी बुआ को फोन कर बताया कि वह रेलवे की पटरी पर है, आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं शुक्रवार को परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए थाने पर पहुंचे और फोटो देखकर शव की पहचान की। युवक की मौत से घर में मातम पसर गया।


ये भी पढ़ें - UP: सड़क किनारे खड़ा होकर पेशाब कर रहा था सिपाही, ऐसे आई मौत; नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed