UP: सड़क किनारे खड़ा होकर पेशाब कर रहा था सिपाही, ऐसे आई मौत; नहीं होगा यकीन
यूपी पुलिस के सिपाही की मौत ऐसे होगी किसी ने सोचा भी नहीं था। वो सड़क किनारे खड़े होकर पेशाब कर रहा था। उसी दौरान उसे जोर का झटका लगा और जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के नंदलालपुर में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खड़े होकर पेशाब कर रहे सिपाही की मौत हो गई। बताया गया है कि सिपाही को जोरदार झटका लगा और उसकी जान चली गई। बताया गया है कि जहां वो पेशाब कर रहा था उसी जगह बिजली के तार थे, जो उसे दिखाई नहीं दिए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम को एसीपी की मौजूदगी में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
गाजियाबाद में था तैनात
खंदौली के पैंतखेड़ा निवासी रामप्रकाश पूर्व फौजी हैं। उनके दो पुत्र कुलदीप और प्रवीन थे। कुलदीप खंदौली में ही कोल्डस्टोरेज में काम करता है। वहीं प्रवीन पुलिस में सिपाही के पद पर गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने में तैनात था। वह 2019 में पुलिस में भर्ती हुआ था। प्रवीन की शादी डेढ़ वर्ष पहले थाना मिढ़ाकुर के गांव नगला महानंदा गांव की पूनम के साथ हुई थी। प्रवीन के एक चार माह का बेटा भी है।
ये भी पढ़ें - UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान
किसी काम से आया था आगरा
प्रवीन लोनी से ऑफिस कार्य से आगरा आया था। खंदौली के नंदलालपुर पर सड़क किनारे खड़े अपने परिचित मानवेंद्र जुरैल को देख कर प्रवीन रुक गया। इसी दौरान प्रवीन टॉयलेट करने के लिए पास ही झाड़ियों की ओर चले गए थे, जहां बिजली का खंभा लगा था। खंभे को छूते ही उन्हें जोर से करंट लगा और प्रवीन वहीं गिरकर बेहोश गए। लोगों ने देखा तो बिजली के खंभे से छुड़ाया, लेकिन तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें - ऐसा हादसा, जिसने भी देखा डर गया: तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक, देखें तस्वीरें
किया गया अंतिम संस्कार
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजन को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी नीरज मिश्रा का कहना है कि पिता रामप्रकाश की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। देर शाम सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसीपी सौरभ कुमार एवं लोनी पुलिस के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।