फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man have fake appointment letter of teacher in agra

फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर शिक्षक बनने पहुंचा युवक, असलियत सामने आई तो उल्टे पांव भागा

Thu, 12 Dec 2019 02:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
young man have fake appointment letter of teacher in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के अशोक नगर स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में बुधवार को एक युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर शिक्षक बनने पहुंचा। पत्र में गड़बड़ियां देखकर कार्यालय के कर्मचारियों ने सख्ती से पूछताछ की। मामला खुला तो युवक वहां से उल्टे पांव भाग गया। 
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र पर शिक्षा का अधिकार, सर्व शिक्षा अभियान, राज्य परियोजना कार्यालय लिखा हुआ था। इसमें कार्यालय मंडल समन्वयक अधिकारी, आगरा मंडल के आदेश का हवाला दिया गया था। ऐसा कोई पद नहीं है। पत्र में अभ्यर्थी का नाम अनूप कुमार पुत्र मुन्नीलाल लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


उसकी नवीन नियुक्ति पिनाहट ब्लाक में सहायक अध्यापक पद पर दर्शाई गई थी। पत्र को अपर परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, लखनऊ की ओर से एक दिसंबर, 2019 को निर्गत दिखाया गया। इस पर मुहर भी लगी हुई थी। कार्यभार ग्रहण करने के लिए 8 से 12 दिसंबर तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को बताया इंटर पास

बीएसए बुधवार को आगरा से बाहर थे। लिहाजा युवक नियुक्ति पत्र लेकर कर्मचारियों के पास पहुंचा। पूछने पर उसने खुद को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बताया। कर्मचारियों ने पूछा कि उसे पत्र कैसे मिला तो उसने बताया कि रजिस्टर्ड डाक से पत्र मिला था। 

आवेदन के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि बहुत पहले आवेदन किया था। इस पर कर्मचारियों ने पूछा कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण की योग्यता पर वो आवेदन कैसे कर सकता है। वो जवाब नहीं दे पाया। वहां से चुपचाप चला गया। बीएसए कार्यालय में पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। 

शिक्षकों की कोई नियुक्ति नहीं हुई

बीएसए राजीव कुमार यादव ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान की ओर से शिक्षकों की कोई नियुक्ति नहीं हुई है। मुझसे कोई नहीं मिला है। यदि कोई फर्जीवाड़ा सामने आता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed