{"_id":"5ba792a3867a557f6f60d32a","slug":"young-man-hanged-to-death-accusation-on-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकार की आत्महत्या, ससुराल पक्ष ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकार की आत्महत्या, ससुराल पक्ष ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाना फरिहा के अखैपुर में गृह कलह से तंग आकर अधेड़ की संदिग्ध परस्थिति में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां मृतक के ससुराल पक्ष के लोग एकत्रित हो गए, उनका मृतक के परिजनों से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
थाना फरिहा के अखैपुर निवासी रमेश सिंह (38) पुत्र नेम सिंह की संदिग्ध परस्थिति में फांसी के फंदे पर झूलने से मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ फरिहा सर्वेश कुमार और पुलिस कर्मी गांव पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में मृतक रमेश सिंह के ससुराल पक्ष की महिला और पुरुष पहुंच गए। ये गांव ढोलपुरा के निवासी हैं।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोग मृतक के भाई और परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। इसी बात को लेकर मृतक के पिता नेम सिंह और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। इस दौरान रमेश की पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल था। जबकि सीमा की छोटी बहन कुसुमदेवी बिलखते हुए अचेत हो गई।
विज्ञापन
एसओ फरिहा सर्वेश कुमार ने कहा वैसे तो रमेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के संबंध में यदि कोई तहरीर आएगी तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।