फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead on railway track in mainpuri

रेलवे ट्रैक पर मिला इटावा के युवक का शव, शादी में शामिल होने आया था मैनपुरी

Fri, 31 May 2019 06:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
young man found dead on railway track in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर
मैनपुरी के करहल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान इटावा निवासी अजय के रूप में हुई। वो अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए घर से आया था। उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव गांव ककरई के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कागजात के आधार पर मृतक की पहचान थाना सैफई क्षेत्र के गांव मुचहरा निवासी अजय के रूप में हुई। 
विज्ञापन

 
जानकारी पाकर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि अजय चौबेपुर अपनी ससुराल में साले की शादी में शामिल होने गया था। शादी में शामिल हुआ था। उसके साथ पत्नी व बच्चे भी थे। करहल क्षेत्र में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आत्महत्या एवं हत्या को लेकर भी परिजनों व पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed