{"_id":"5cf12391bdec22073f3f2924","slug":"young-man-found-dead-on-railway-track-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला इटावा के युवक का शव, शादी में शामिल होने आया था मैनपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला इटावा के युवक का शव, शादी में शामिल होने आया था मैनपुरी
Fri, 31 May 2019 06:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 May 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के करहल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान इटावा निवासी अजय के रूप में हुई। वो अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए घर से आया था। उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव गांव ककरई के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कागजात के आधार पर मृतक की पहचान थाना सैफई क्षेत्र के गांव मुचहरा निवासी अजय के रूप में हुई।
जानकारी पाकर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि अजय चौबेपुर अपनी ससुराल में साले की शादी में शामिल होने गया था। शादी में शामिल हुआ था। उसके साथ पत्नी व बच्चे भी थे। करहल क्षेत्र में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
वहीं आत्महत्या एवं हत्या को लेकर भी परिजनों व पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।