फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man falls into canal while fishing, dies

Agra News: मछली पकड़ने के दौरान नहर में गिरा युवक, मौत

Fri, 06 Dec 2024 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Young man falls into canal while fishing, dies
- 24 घंटे बाद शुक्रवार शाम को मिला शव, नहीं कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर (मैनपुरी)। इटावा कैनाल रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की शाम एक युवक का शव मिला। युवक गांव कोसमा हिनूद का रहने वाला था और बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने के दौरान नहर में डूब गया था। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस पंचनामा भर कर लौट गई।

थाना क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद निवासी राजीव कुमार (35) बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने के लिए नहर किनारे गया था। कांटा डाल कर वह मछली पकड़ रहा था। इसके कुछ देर बाद ही वह लापता हो गया था। युवक के घर न लौटने के बाद परिजन नहर में गिरने की आशंका के चलते तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की शाम को भी परिजन नहर में तलाश कर रहे थे। तभी इटावा कैनाल रेलवे क्रॉसिंग के पास राजीव का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। शव को नहर से निकालने के बाद परिजन घर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस से कहा कि वह लोग पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते। राजीव को दौरे आते थे। संभवत: इसी वजह से वह नहर में गिरा होगा। पुलिस भी पंचायतनामा भरने के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed