फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dies and five injured after truck collide tractor-trolley in etah

ट्रक ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर, युवक की मौत, पांच घायल

Sat, 20 Oct 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sat, 20 Oct 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
young man dies and five injured after truck collide tractor-trolley in etah
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एटा में अलीगंज मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली में बैठे एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। दूसरी तरफ, अवागढ़ के बसुधरा समीप अनियंत्रित होकर जायलो कार पलट गई। इससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जीसखपुर समीप से तड़के पांच बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार कुछ लोग एटा से जमलापुर जा रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


इससे ट्रॉली में सवार शिबूदयाल (46) पुत्र ज्योतिप्रसाद निवासी महावतपुर थाना सादाबाद हाथरस की मौत हो गई। जबकि ट्राली में बैठे बॉबी निवासी एका फिरोजाबाद, महावीर निवासी मुबारिकपुर कासगंज, सर्वेश निवासी चन्द्रपुरा भरथना इटावा और नेमसिंह निवासी नगला मिया थाना हसायन हाथरस घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे थे लोग

बताया गया कि मृतक के रिश्तेदार कुंवरपाल की दिल्ली में हुए हादसे में मौत हो गई थी। जिनका शव कार में रखकर भेज दिया था। जबकि यह सभी लोग पीछे से एटा तक बस से और एटा से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गांव जमलापुर जा रहे थे। उसी समय हादसा हो गया। 

वही दूसरी तरफ थाना अवागढ़ क्षेत्र के बसुंधरा समीप अनियंत्रित होकर जायलो कार पलट गई। इसमें कार सवार मुनीश कुमार पुत्र रामस्वरुप, वीरेन्द्र पुत्र विजयपाल, सुनील कुमार पुत्र वीरेन्द्र, अतुल और ओमकार निवसी गोमतपुरी उझियानी बदायूं घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed