{"_id":"5c963d40bdec22143439c99a","slug":"young-man-dies-after-monkey-brick-dropped-from-the-roof-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बंदरों के उत्पात ने ली युवक की जान, घटना देखकर लोग रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बंदरों के उत्पात ने ली युवक की जान, घटना देखकर लोग रह गए हैरान
Sat, 23 Mar 2019 07:35 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। शनिवार को एक उत्पाती बंदर द्वारा छत से गिराई गई ईंट से युवक की जान चली गई। सिर पर गहरी चोट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
धौबी गली गऊ घाट निवासी वकील (32) पुत्र सलीम कपड़े धोने का काम करता था। शनिवार की शाम को वो किसी काम से छत्ता बाजार की तरफ जा रहा था। जब वो कोतवाली क्षेत्र में कन्हैया क्लाथ मार्केट में पहुंचा तो अचानक छत पर मौजूद बंदर ने एक ईंट गिरा दी।
विज्ञापन
करीब दो किलो वजनी ईंट वकील के सिर पर आकर लगी। ईंट लगते ही वकील सड़क पर गिर गया। सिर से खून बहने लगा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मथुरा और वृंदावन में सबसे बड़ी समस्या बंदरों की है। उत्पाती बंदर अब तक कई जान ले चुके हैं। लेकिन प्रशासन फिर भी ध्यान नहीं दे रहा है। मथुरा महानगर में लोगों ने अपने घरों को जाल से कवर कर लिया है। मकान की छत पर जाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
मथुरा और वृंदावन में सबसे बड़ी समस्या बंदरों की है। उत्पाती बंदर अब तक कई जान ले चुके हैं। लेकिन प्रशासन फिर भी ध्यान नहीं दे रहा है। मथुरा महानगर में लोगों ने अपने घरों को जाल से कवर कर लिया है। मकान की छत पर जाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।