फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dies after he jumped in front of moving bus in mathura

थाने से छूटने पर मां की हत्या के आरोपी बेटे ने उठाया ऐसा कदम, जिसे देख सहम गए लोग

Tue, 09 Oct 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 09 Oct 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
young man dies after he jumped in front of moving bus in mathura
युवक ने इसी बस के आगे कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन मार्ग पर मंगलवार को एक युवक ने चलती बस के आगे कूदकर जान दे दी। युवक पर मां की हत्या करने का आरोप लगा था। थाने से छूटने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग की है। 
विज्ञापन


गांव अडींग निवासी विजय का मां अंगूरी देवी से गहनों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो विजय ने मां के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। जिससे वो घायल हो गई थी। चार अक्टूबर को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


छोटे बेटे सूरज ने मां की हत्या का आरोप लगाते हुए विजय के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में छोड़ दिया। आत्मग्लानि के चलते मंगलवार सुबह को विजय सामने से आ रही प्राइवेट बस के आगे कूद गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही युवक की मौत

अचानक बस के आगे आने पर चालक भी उसे बचा नहीं सका। मौके पर ही बस से कुचल कर विजय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने गोवर्धन थाने में जाकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस अगर उसे नहीं छोड़ती तो आज विजय अपनी जान नहीं देता। परिजनों ने उसकी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed