{"_id":"62b28cc1580b454672595c6a","slug":"young-man-dies-after-crushed-by-container-on-delhi-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीट ले गया कंटेनर, आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीट ले गया कंटेनर, आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की मौत
Wed, 22 Jun 2022 09:00 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:00 AM IST
सार
हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कंटेनर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी युवक की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर चालक युवक क को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। उसकी बाइक और हेलमेट कट पर ही पड़ी रह गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही ने बताया कि मृतक के पास से एक आईडी कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ था। इससे उसकी पहचान कानपुर के विमल के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। हादसा करने वाले कंटेनर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कंटेनर और बाइक आईएसबीटी से सिकंदरा वाली लेन पर थे। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी थी। इससे युवक कंटेनर में फंस गया। वह करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। इसके बावजूद चालक ने कंटेनर को नहीं रोका। उसे भगा ले गया। पास स्थित होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जायेंगे।
विज्ञापन