{"_id":"613f40c68ebc3e7f4a096447","slug":"young-man-dies-after-being-shot-under-suspicious-circumstances-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत, घर के अंदर चारपाई पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत, घर के अंदर चारपाई पर मिला शव
Mon, 13 Sep 2021 08:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:14 PM IST
सार
युवक का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा पड़ा हुआ था। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से पूछताछ करते सीओ सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के मोहल्ला भगवान नगर टापापैंठ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला भगवान नगर टापापैंठ निवासी 18 वर्षीय सुरजीत पुत्र आंनद कुमार की सोमवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच परिजनों में भी चीख पुकार मच गई। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह और थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: पुलिस की गाड़ी से उतर कर युवती ने नहर में लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान
विज्ञापन
घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने सुरजीत की हत्या का आरोप मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर लगाया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आवारा कुत्तों द्वारा गली में गदंगी करने पर आरोपी पक्ष से रविवार को झगड़ा हुआ था। झगड़े को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने शांत करा दिया।
इसी बात की रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला था। युवक के गोली कान के पास लगी थी। शव के पास से ही तमंचा बरामद किया गया है। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।