फिरोजाबाद: पुलिस की गाड़ी से उतर कर युवती ने नहर में लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान
परिवार से नाराज होकर युवती अपने घर से चली आई थी। वह सड़क पर घूम रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिसकर्मी उसे जीप में बैठाकर परिजनों को सुपुर्द करने जा रहे थे। स्टेशन रोड के समीप नहर पुल पर जाम होने के कारण चालक ने जीप को धीमा किया। इसी दौरान युवती जीप से उतर नहर में कूद गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सोमवार को स्टेशन रोड स्थित लोअर गंग नहर के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस जीप में बैठी युवती ने अचानक जीप से उतरकर नहर में छलांग लगा दी। घटना से पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
आनन-फानन में वहां मौजूद युवकों ने नहर में छलांग लगाई और युवती को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिसकर्मी युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर थाने लौट गए।
मटसेना थाना क्षेत्र के मटसेना गांव में एक युवती सोमवार सुबह अकेली घूमती मिली। स्थानीय लोगों ने युवती को बाहर का समझ कर अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को लेकर थाने आई।
परिवार से नाराज होकर घर से चली आई युवती
पुलिस ने युवती से पूछताछ की। उसने बताया कि वह परिवारीजनों से नाराज होकर घर से चली आई है। अब वह घर जाएगी तो परिवार के लोग उसके साथ मारपीट करेंगे। इस डर से वह इधर-उधर घूम रही है।
पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाया और उसे जीप में बैठाकर शिकोहाबाद के मोहल्ला काजीटोला में उसके परिजनों के सुपुर्द करने आ रहे थे। स्टेशन रोड पर नहर पुल पर जाम होने के कारण चालक ने जीप को धीमा किया।
मथुरा: पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक श्याम सुंदर शर्मा की भतीजी ने की आत्महत्या
इसी दौरान युवती मौका पाकर जीप से उतरी और दौड़ लगाकर पुल से नहर में छलांग लगा दी। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में कुछ तैराक युवकों ने नहर में छलांग लगाकर युवती को बचाया। इसके बाद पुलिस युवती को लेकर उसके घर पहुंची और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र पाल ने बताया कि पुलिसकर्मी युवती को उसके घर पहुंचाने गए थे। घरवालों के डर से युवती नहर में कूद गई, लेकिन वह तैरना जानती थी। युवकों की मदद से उसे बचा लिया गया। उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।