फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died, three injured in road accident

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 27 Aug 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Mon, 27 Aug 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
young man died, three injured in road accident
demo pic

एटा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के गांव बहेटा मुरलीधर निवासी रुपनंदन (38) पुत्र रामनाथ दिल्ली के पालम विहार में प्राइवेट टिकट बुकिंग का काम करता है। रविवार की रात वो कार में सवार होकर अपने दोस्तों के साथ घर आ रहा था। 
विज्ञापन


रुपनंदन के साथ कार में सुनील पुत्र शिवराज निवासी राजेन्द्र मार्ग गुड़गांव, विजय पुत्र शिवराज निवासी भवानीपुर गुरसहायगंज और राहुल पुत्र धम्मनसिंह निवासी गढ़िया पंचवटी, जनपद फिरोजाबाद सवार थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एफसीआई गोदाम पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से इनकी कार घुस गई। हादसे में रुपनंदन की मौत हो गई। जबकि सुनील, विजय और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत बताते हुए उन्हें आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed