फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Died In Road Accident Theft Stolen In Home

आगरा: शादी वाले घर में युवक की मौत से सदमे में था परिवार, चोर कर ले गए 12 लाख के जेवर पार

Sun, 13 Dec 2020 02:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Dec 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Young Man Died In Road Accident Theft Stolen In Home
राजकुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज स्थित होटल रमाडा के पास शुक्रवार शाम कार की टक्कर से एसी मैकेनिक राजकुमार की मौत हो गई। मृतक के ताऊ के बेटे की शादी थी। हादसे के बाद शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया। रात में घर में महिलाएं ही मौजूद थीं। चोर मृतक और उनके ताऊ के घर से 12 लाख के जेवरात और नकदी चोरी करके ले गए। शनिवार तड़के सामान बिखरा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन

 

थाना ताजगंज स्थित गांव लोधई निवासी कल्याण सिंह की गांव के बाहर परचूनी की दुकान है। बेटा राजकुमार (24) राजपुर चुंगी स्थित एसी रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। राजकुमार के चचेरे भाई रविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ताऊ निरंजन सिंह के बेटे कवि की बरात जानी थी।
विज्ञापन



परिवार तैयारी में लगा था। शाम तकरीबन पांच बजे रविंद्र और राजकुमार अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। रिंग रोड पर रमाडा होटल के पास राजकुमार की बाइक एक कार की चपेट में आ गई। घायल राजकुमार को लोग अस्पताल लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Young Man Died In Road Accident Theft Stolen In Home
चोरी के बाद छत पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
छत के रास्ते से आए चोर, बक्से उठाकर ले गए 
रविंद्र ने बताया कि हादसे की जानकारी पर बरात बीच रास्ते से वापस आ गई। बाद में दूल्हे के साथ चार-पांच लोग ही गए। परिवार के ज्यादातर लोग पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए। घर में महिलाए ही थीं। ताऊ कल्याण सिंह के घर में महिलाएं कमरों से बाहर बरामदे में बैठी थीं। आशंका है कि चोर खेत से होते हुए छत के रास्ते घर में घुस गए। संदूक से जेवरात और कैश चोरी कर ले गए।

कुछ दूरी पर भाई दीवान सिंह के घर से भी जेवरात चोरी कर लिए। रविंद्र ने बताया कि चोर तकरीबन 12 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। शनिवार तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे घर में सामान बिखरा देखकर कर घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी की जानकारी नहीं मिली है। चोरी हुई होगी तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

परिवार के नहीं रुक रहे आंसू 
परिजनों ने बताया कि राजकुमार दिल्ली के एक होटल में इंजीनियर था। लॉकडाउन में होटल बंद होने से नौकरी छूट गई थी। इस पर उसने गांव आकर अपना खुद का काम डाल लिया। उसकी एक बड़ी बहन और तीन छोटे भाई हैं। परिवार के सदस्यों के आंसू नहीं रुक रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed