{"_id":"5df1fa808ebc3e87e432ffe6","slug":"young-man-died-in-road-accident-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में घर लौट रहा था युवक, रास्ते में हुई ऐसी घटना, परिवार में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में घर लौट रहा था युवक, रास्ते में हुई ऐसी घटना, परिवार में मच गया कोहराम
Thu, 12 Dec 2019 05:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में गैलानाथ पुल के पास बुधवार की रात किसी वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार सूखी नहर में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक एक दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद घर वापस आ रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर आठ निवासी 24 वर्षीय उपेंद्र कुमार बुधवार की शाम थाना कुरावजली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक मैरिज होम में दोस्त शिव प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए गया था।
देर रात करीब 12 बजे वो बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वो गैलानाथ पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक सहित सूखी नहर में जा गिरा।
विज्ञापन
नहर में पड़े पत्थरों पर गिरकर युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

साथी न भागते तो बच सकती थी जान
मोहल्ले के ही कुछ लोगों अनुसार उपेंद्र शादी में अकेला नहीं गया था। वापस लौटते समय मोहल्ले के ही दो युवक उसके साथ थे। लेकिन हादसे के बाद दोनों युवक बिना सहायता व पुलिस को सूचना दिए बगैर ही वहां से भागकर घर आ गए। अगर साथ गए दोनों युवक पुलिस को सूचना देते व उपेंद्र की मदद करने का प्रयास ही करते तो शायद उसकी जान बच भी सकती थी।