फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died in road accident in mainpuri

शादी समारोह में घर लौट रहा था युवक, रास्ते में हुई ऐसी घटना, परिवार में मच गया कोहराम

Thu, 12 Dec 2019 05:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
young man died in road accident in mainpuri
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में गैलानाथ पुल के पास बुधवार की रात किसी वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार सूखी नहर में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक एक दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर आठ निवासी 24 वर्षीय उपेंद्र कुमार बुधवार की शाम थाना कुरावजली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक मैरिज होम में दोस्त शिव प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए गया था। 
विज्ञापन


देर रात करीब 12 बजे वो बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वो गैलानाथ पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक सहित सूखी नहर में जा गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में पड़े पत्थरों पर गिरकर युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। 

साथी न भागते तो बच सकती थी जान

मोहल्ले के ही कुछ लोगों अनुसार उपेंद्र शादी में अकेला नहीं गया था। वापस लौटते समय मोहल्ले के ही दो युवक उसके साथ थे। लेकिन हादसे के बाद दोनों युवक बिना सहायता व पुलिस को सूचना दिए बगैर ही वहां से भागकर घर आ गए। अगर साथ गए दोनों युवक पुलिस को सूचना देते व उपेंद्र की मदद करने का प्रयास ही करते तो शायद उसकी जान बच भी सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed