फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died in monkeys attack in agra

बेटी को बचाने के लिए दौड़े पिता पर बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर मौत

Fri, 06 Mar 2020 06:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Mar 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
young man died in monkeys attack in agra
मृतक के परिजन और पड़ोसी - फोटो : Amar Ujala
आगरा में शाहगंज के आजमपाड़ा में बंदरों के हमले से बचकर भागे व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। आजमपाड़ा निवासी जूता कारीगर उस्मान की बेटी को बंदरों ने छत पर घेर लिया था। उस्मान बेटी को बचाने के लिए पहुंचे तो बंदरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे उस्मान की दस वर्षीय बेटी सानिया घर की छत पर गई थी। छत पर 8-10 बंदर बैठे थे। बंदर सानिया को काटने के लिए दौड़े। उसकी चीखपुकार सुनकर उस्मान छत पर डंडा लेकर गए।
विज्ञापन


तभी बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। दो बंदर उनकी छाती पर कूद गए। बचने को भागे उस्मान छत से नीचे गली में गिर गए। उनके सिर में चोट लगी। परिजन उनको एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस्मान के साथ दो बंदर भी नीचे गिर गए थे, लेकिन वह बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल पर भी बंदरों का आतंक

घर के अकेले कमाने वाले थे
उस्मान के चार बच्चे हैं। इनमें सानिया, सोबिया, कशिश और गोलू हैं। घर में उस्मान ही अकेले कमाने वाले थे। अब कोई सहारा नहीं है। उनकी पत्नी रूबी को परिजन किसी तरह संभाल रहे थे।

पहले भी बंदर ले चुके हैं जान
शहर में बंदरों के हमले में मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। 31 जुलाई, 2019 को कोतवाली स्थित मोहल्ला कूंचा साधूराम में हरीशंकर (55) की जान चली गई थी। हरीशंकर घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी बंदर ने हमला बोला था। 

आठ अक्तूबर, 2018 में एमजी रोड पर बाइक के आगे बंदर के आने की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी। दो साल पहले नाला काजीपाड़ा स्थित एक घर की छत से गिरकर चाऊमीन विक्रेता की मौत हो गई। इनके अलावा भी कई घटनाएं हुई हैं। 

आजमपाड़ा के लोग परेशान 
आजमपाड़ा में बंदरों का आतंक है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बंदरों की वजह से वह अपने घर का गेट खोलकर नहीं रखते हैं। बंदर अंदर प्रवेश करते हैं और सामान लेकर चले जाते हैं। अगर कोई बंदरों को डंडे से भगाने की कोशिश करता है तो उस पर हमला कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed