{"_id":"5c7912a9bdec220f1220a56f","slug":"young-man-died-in-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
Fri, 01 Mar 2019 04:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के राया क्षेत्र में शुक्रवार की तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-112 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक आगरा से शादी समारोह से भाग लेकर बहन के घर नोएडा जा रहा था। पुलिस ने मोबाइल से युवक की शनाख्त कर परिजनों को सूचित किया।
कानुपर देहात के गांव गोपालपुरा निवासी नीरज कुमार(35) पुत्र कालका प्रसाद खेतीबाड़ी करता था। गुरुवार की रात आगरा में शादी समारोह से भाग लेने के बाद नीरज बाइक से नोएडा में अपनी बहन कस्तूरी देवी से मिलने के लिए चला। राया कट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोबाइल से मृतक की शनाख्त की। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की आंखें भी दान की गई। मृतक मथुरा एडीजे छह के साढ़ू का भाई था। प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद भारद्धाज ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है।