फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dead body found hanging on tree outside the village in etah

एटा: गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा था युवती का नाम

Sun, 02 Jan 2022 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 05:29 PM IST
सार

रविवार की सुबह नगला सूडा गांव के बाहर युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
young man dead body found hanging on tree outside the village in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के गांव खेड़िया निवासी युवक का शव रविवार सुबह दूसरे गांव में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन

गांव खेड़िया निवासी सुनील ने बताया कि उसका छोटा भाई रत्नेश (24) फरीदाबाद में ट्रक चलाता था। कई वर्षों से वह घर नहीं आया, हालांकि गांव में आता था। रविवार सुबह गांव के पास नगला सूडा गांव के मोड़ पर स्थित आम के पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। 
विज्ञापन

मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला
सूचना पर गांव के कई लोग वहां जा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर शव को उतारा गया। सुनील ने बताया कि भाई का मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस आदि सामान भी नहीं मिला। उसकी हत्या कर शव पेड़ पर बेडशीट का फंदा बनाकर लटकाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवती से था प्रेम प्रसंग 
पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों ने बताया कि रत्नेश थाना क्षेत्र की ही रहने वली एक युवती से प्रेम करता था। उसको लेकर उसने शादी भी नहीं की थी। उसके हाथ पर उस लड़की का नाम भी गुदा हुआ है। 

मलावन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला है। पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वह एक युवती से प्रेम भी करता था। परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed