Agra: बंद मकान से आ रही थी बदबू, ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा तो रह गए दंग, फंदे से लटका था शव
युवक गुरुवार से लापता था। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने बंद मकान के बाहर बदबू महसूस की। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो फंदे से युवक का शव लटका हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव गामरी में रविवार की सुबह बंद मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गुरुवार से लापता था। उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
गांव के ही रहने वाले दीपक शर्मा (उम्र 26 वर्ष) पुत्र मुकेश शर्मा का शव उसके बंद मकान में फंदे से लटका मिला। दीपक वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ अपने ननिहाल जगनेर में रहता था। ग्रामीणों के अनुसार दीपक गुरुवार को अंतिम बार गांव में देखा गया था।
मकान से आ रही थी बदबू
रविवार को दीपक के मकान से बदबू आ रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मकान की खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गए। दीपक का शव फंदे पर लटका हुआ था। शव सड़ चुका था। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या की है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना मलपुरा पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और शव को फंदे से उतारा। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि बंद मकान से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।