फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dead body found hanging in closed house in Agra

Agra: बंद मकान से आ रही थी बदबू, ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा तो रह गए दंग, फंदे से लटका था शव

Sun, 21 Aug 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 01:47 PM IST
सार

युवक गुरुवार से लापता था। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने बंद मकान के बाहर बदबू महसूस की। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो फंदे से युवक का शव लटका हुआ था। 

विज्ञापन
young man dead body found hanging in closed house in Agra
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव गामरी में रविवार की सुबह बंद मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गुरुवार से लापता था। उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।   

विज्ञापन


गांव के ही रहने वाले दीपक शर्मा (उम्र 26 वर्ष) पुत्र मुकेश शर्मा का शव उसके बंद मकान में फंदे से लटका मिला। दीपक वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ अपने ननिहाल जगनेर में रहता था। ग्रामीणों के अनुसार दीपक गुरुवार को अंतिम बार गांव में देखा गया था।

विज्ञापन

मकान से आ रही थी बदबू

रविवार को दीपक के मकान से बदबू आ रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मकान की खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गए। दीपक का शव फंदे पर लटका हुआ था। शव सड़ चुका था। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना मलपुरा पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और शव को फंदे से उतारा। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि बंद मकान से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed