{"_id":"65784dc41b5571d8280cc418","slug":"young-man-consumed-poisonous-substance-after-argument-with-wife-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8935-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
Tue, 12 Dec 2023 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
-परिजन ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। गांव शास्त्री नगर में सोमवार की शाम दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आए युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन को जानकारी हो सकी। आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के गांव शास्त्री नगर निवासी श्यामवीर सोमवार की शाम को घर पर था। तभी पत्नी से किसी घरेलू बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद श्यामवीर नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। कमरे में जाने के बाद युवक ने जान देने के लिए वहां रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब इसकी जानकारी परिजन को हुई तो घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन सीएचसी पर ले गए। वहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। खुदकुशी की कोशिश की वजह क्या है। उधर अस्पताल में भर्ती श्यामवीर की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।