{"_id":"6682b07dfe9f2a3137096d30","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119952-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 01 Jul 2024 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। गांव कमलपुर निवासी एक युवक ने मामा के घर से लौट कर आने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी कंचन तिवारी ने पुलिस को सूचना दी कि भाई नारायन तिवारी (21) शराब पीने का आदी था। रविवार की शाम को भाई ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि युवक रविवार को मामा के घर नादरमई पटियाली रुपये लेने के लिए गया था। वहां पर उसकी पिटाई की गई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।