फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man committed suicide after post on social media

UP: 'हे मेरे दोस्त मैं जा रहा हूं...', फिर मुंबई से गांव पहुंची युवक की लाश, इसलिए दी जान; पत्नी ने खोला राज

Wed, 18 Jun 2025 07:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 18 Jun 2025 07:47 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर युवक ने माैत को गले लगा लिया। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मामले में मृतक की पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
young man committed suicide after post on social media
माैत से पहले युवक का आखिरी पोस्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाह के जैतपुर के तुलसीराम पुरा गांव निवासी हलवाई हरीश पाल ने 16 जून को मुंबई के कल्याण में फंदे से लटककर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने इंस्टाग्राम पर 'हे मेरे दोस्त मैं जा रहा हूं, अब सबको छोड़कर आज मेरा आखिरी दिन है...' पोस्ट किया था। बुधवार को शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोग बिलख पड़े।
विज्ञापन


 

गांव में रह रही मृतक की पत्नी भावना ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। जैतपुर पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में पत्नी ने बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी हरीश पाल के साथ हुई थी। 

ये भी पढ़ें-UP: पत्नी के हाथ की नस काटी, फिर खुद के हाथ-पैर भी काट डाले...पड़ोसी बनाते रहे VIDEO, इसलिए किसी ने नहीं रोका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसका और पति का उत्पीड़न कर रहे थे। उत्पीड़न की वजह से ही वह मेहनत मजदूरी करने के लिए मुंबई के कल्याण चले गए थे। इंस्टाग्राम पोस्ट का जिक्र करते हुए जान माल की रक्षा के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जैतपुर पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

ये भी पढ़ें-UP: बारिश से खड़ा हुआ जान का खतरा...24 घंटे में 12 लोगों को सांप ने डसा, चिकित्सक ने बताया ये इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed