{"_id":"5bb8cbb2867a5514b419fe81","slug":"young-man-committed-suicide-after-beating-by-dabangs-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात को दबंगों ने पीटा और धमकी दी, सुबह फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को दबंगों ने पीटा और धमकी दी, सुबह फंदे से लटका मिला युवक का शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डौकी क्षेत्र में दबंगों की पिटाई और धमकी के बाद से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को उसका शव प्लाट पर लटका मिला। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद आरोपी गांव से भाग गए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव गुढा निवासी रामनिवास प्रजापति (20) पुत्र पप्पू सिंह शुक्रवार की शाम चार बजे करीब गांव के स्कूल के पास ठेल पर चाऊमीन खाने गया था। वहां पहले से खडे़ गांव के ही जाट समाज के योगेश पुत्र जोगेंद्र सिंह, वीरेंद्र पुत्र जयपाल, जितेंद्र पुत्र सुरेंद्र, रणबीर पुत्र सरनाम, योगेंद्र और सुरेंद्र पुत्रगण रनवीर ने रामनिवास का नाम बिगाड़कर बोला।
इसका विरोध करने पर रामनिवास को उक्त लोगों ने दबंगई दिखाते हुए बेरहमी से मारा-पीटा, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। दबंगों ने गांव में न रहने देने की धमकी दी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर रामनिवास को दबंगों से बचाते हुए घर भेज दिया।

प्लाट में मिला युवक का शव
दबंग युवकों की पिटाई की शिकायत करने परिजन जब संबंधित युवकों के घर पहुंचे तो दबंग भड़क गए। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दबंग फिर रामनिवास के घर पहुंचे तथा परिवार को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
दबंगों की धमकी के बाद रामनिवास अपने घर के पास प्लाट पर जाकर सो गया। रात को उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी शनिवार सुबह छह बजे हुई, जब उसकी भाभी रेनू पत्नी सत्यवीर वहां पर पहुंची तो रामनिवास रस्सी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।
इस पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी इलाज के लिए ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डौकी पुलिस आगरा पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
इस मामले में मृतक के पिता पप्पू सिंह ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी दबंग गांव छोड़कर भाग गए हैं। सीओ संजय कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 306 में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी है।