फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man commits suicide after murder of his wife in agra

कलह बनी काल: पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल

Sun, 29 Dec 2019 09:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Dec 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
young man commits suicide after murder of his wife in agra
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रैपुरा अहीर में शुक्रवार रात को पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे कारण घरेलू कलह बताया गया है। मृतक दंपती के दो मासूम बच्चे हैं। मां-बाप की मौत से दोनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


गांव रैपुरा निवासी दुर्गेश (30) पुत्र सुभाष यादव किसान था। उसकी शादी पांच साल पहले गांव कुंआखेड़ा निवासी रूपमाला (25) पुत्री श्याम सिंह से हुई थी। उनके तीन साल का बेटा विनीत और एक साल की बेटी अंशिका है। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को दुर्गेश और रूपमाला में किसी बात पर विवाद हुआ। रूपमाला गांव अरसेना में अपनी बहन सीता पत्नी आदेश के घर चली गई। शाम को बहन के परिजनों के साथ ससुराल आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले एक ग्रामीण ने देखे शव

दोनों पक्षों में कहासुनी होने पर पुलिस आ गई। तब ग्रामीणों ने पति और पत्नी में समझौता करा दिया था। जिसके बाद दुर्गेश और रूपमाला बच्चों के साथ कमरे में सोने चले गए। दुर्गेश के पिता सुभाष बाड़े और मां प्रेमलता दूसरे कमरे में सो रही थीं।

शनिवार सुबह छह बजे दूध लेने के लिए एक ग्रामीण आया। दुर्गेश का कमरा अंदर से बंद था तो उसने खिड़की से देखा। उसका शव खूंटी पर रस्सी से बंधे फंदे से लटका था। रूपमाला बेड पर पड़ी थी। चेहरे पर शॉल थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोला। 

सीओ अछनेरा बीएस वीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या करने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed