फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man commits suicide after in laws insulted his father

ससुरालियों ने किया पिता को बेइज्जत तो बेटे ने उठाया ये कदम

Sun, 06 May 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 06 May 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
young man commits suicide after in laws insulted his father
CRIME
आगरा के सिकंदरा में शुक्रवार रात को कार चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि चालक का पत्नी से विवाद हो गया था। ससुरालियों ने घर आकर चालक के पिता की बेइज्जत कर दिया। इससे दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पत्नी और ससुरालियों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक सोनू पुत्र रघुवीर सिंह केकेनगर की उमा कुंज कॉलोनी में रहता था। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कि सोनू की शादी पांच साल पहले एत्मादपुर की रहने वाली रागिनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रागिनी और सोनू में अनबन रहती थी। 

ससुरालियों ने किया था पिता को बेइज्जत

आरोप है कि चार दिन पहले रागिनी के परिजन घर आए थे। उन्होंने सोनू के पिता के साथ अभद्रता की। उनको खरी-खोटी सुनाई।पुलिस को भी बुला लिया। कई आरोप भी लगाए। 

बाद में रागिनी को घर के सामान और जेवरात के साथ घर ले गए। धमकी देकर गए। तीन मई को सोनू घर आया तो घटना की जानकारी हुई। पिता की बेइज्जती से वो तनाव में आ गया। 

शुक्रवार रात को अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन उसे बुलाने गए तो पंखे से फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया।

'पापा मुझे माफ करना...'

young man commits suicide after in laws insulted his father
मृतक सोनू का फाइल फोटो
इसमें उसने लिखा, 'पापा मुझे माफ करना। मैंने यह कदम अपने ससुरालियों की वजह से उठाया है। उन्होंने पुलिस बुलाकर आपको बेइज्जत किया। मैंने जो किया है वो पत्नी से परेशान होकर किया है।' 

पीड़ित पिता रघुवीर ने पुत्रवधू रागिनी सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

सोनू की तीन साल की बेटी है। कुछ दिन पहले उसका बर्थडे था। पत्नी ने सोनू से केक लाने को कहा था। मगर, सोनू समय पर नहीं आ सका। उसने पिता रघुवीर से केक मंगा लिया था। इसके बाद से दोनों में अनबन थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed