फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man climbed on the mobile tower in agra

आगरा: युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने नहीं की सुनवाई, मोबाइल टावर पर चढ़ गया मृतक का भाई

Wed, 20 Apr 2022 12:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 12:14 PM IST
सार

गांव लखनपुर में भाई की मौत के मामले में पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने साजिश के तहत भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
young man climbed on the mobile tower in agra
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी दो युवकों की मौत के मामले में एक मृतक का भाई बुधवार की सुबह टावर पर चढ़ गया। उसका आरोप है कि युवकों की हत्या साजिश के तहत हुई है, जिसे हादसे का रूप दिया गया। वह करीब एक महीने से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। टावर पर युवक को चढ़ा देख मौके पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा समझाने पर युवक नीचे उतरा।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव लखनपुर गांव निवासी विष्णु और अनूप 19 मार्च की शाम को किसी काम से सिकंदरा मंडी गए थे। वहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज से उतरने के बाद फैक्टरी एरिया रोड पर उनकी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे विष्णु की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल अनूप ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतकों के परिजन साजिश के तहत दोनों युवकों की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि इस मामले को लेकर वह पुलिस के पास कई बार गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिससे आक्रोशित मृतक अनूप के भाई प्रमोद बुधवार सुबह करीब नौ बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा समझाने पर करीब एक घंटे बाद वह टावर से उतरा। युवक का कहना था भाई के हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed