फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man brutally murdered for helping a friend in mainpuri

मैनपुरी: दोस्त से मिलने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात

Wed, 15 Apr 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Apr 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Young man brutally murdered for helping a friend in mainpuri
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला गिरंद में मंगलवार को दोस्त से मिलने पहुंचे एक हिस्ट्रीशीटर को लोगों ने कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह एक झगड़े की रंजिश बताई गई है। एएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


कुर्रा क्षेत्र के गांव लेखराजपुर निवासी 35 वर्षीय धीरेंद्र उर्फ कुल्हड़ दयाल पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। थाने में हिस्ट्रीशीट खुली थी। मंगलवार की सुबह धीरेंद्र नगला गिरंद निवासी अपने दोस्त बल्ले से मिलने के लिए आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों ने किया हमला

दोपहर तकरीबन 12:30 बजे जब धीरेंद्र एक गली से होकर गुजर रहा था। तभी चार लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। धीरेंद्र के चेहरे व गर्दन में कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला एक झगड़े से पनपी रंजिश की वजह से ही उसकी चार लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। शीघ्र ही खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed