फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man befriended girl student and took obscene photos and made them viral on Instagram In Agra

UP News: छात्रा से दोस्ती करके युवक ने खींचे अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर ठगे पैसे; अब इंस्टाग्राम पर किया वायरल

Wed, 16 Aug 2023 01:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Aug 2023 01:47 PM IST
सार

आगरा में छात्रा से दोस्ती करके युवक ने अश्लील फोटो खींचे। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर पैसे ठगे। अब इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर दिए। 

विज्ञापन
young man befriended girl student and took obscene photos and made them viral on Instagram In Agra
युवती के अश्लील फोटो खींचकर उसे भेजे, ठगे पैसे

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद उसके अश्लील फोटो खींच लिए। उनको दिखाकर उससे रुपये ऐंठने लगा। अब फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। साथ ही एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर धमका रहा है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र के कालेज का है। यहां सिकंदरा थाना क्षेत्र की एक युवती पढ़ाई कर रही है। कॉलेज में उसकी दोस्ती राज नामक युवक से हो गई। वह उससे बातचीत करने लगी। आरोप है कि राज ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। उसे ब्लैकमेल करके 50 हजार रुपये भी ले लिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में भवन गिरने से पांच की मौत: बिहारी जी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही श्रद्धालुओं पर काल ने मारा झपट्टा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद उसने छात्रा के फोटो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर दिए। फोटो वायरल हो गए। आरोपी अब छात्रा से एक लाख रुपयों की मांग कर रहा है। उसने जब पुलिस से शिकायत के लिए कहा तो उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed