फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man became a thief to get his girlfriend treated In Agra

प्रेमिका का इलाज कराने के लिए बना चोर: पिता रिटायर्ड सैन्य कर्मी, बहन डॉक्टर; खुद ने भी किया था नीट क्वालिफाई

Wed, 16 Sep 2026 10:59 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 16 Sep 2026 10:59 AM IST
सार

आगरा में प्रेमिका का इलाज कराने के लिए युवक चोर बन गया। पुलिस ने आरोपी को साथी संग गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 25 लाख के जेवर बरामद किए गए हैं। आरोपी ने 2017 में नीट क्वालिफाई किया था। पेपर लीक होने पर पढ़ाई छोड़ दी। आरोपी ट्रेनों में महिला यात्रियों को शिकार बनाता था।

विज्ञापन
young man became a thief to get his girlfriend treated In Agra
punit gangwar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आगरा में कैंट जीआरपी ने चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले एक आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों से करीब 25 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया है कि उसकी प्रेमिका को कैंसर है। उसके इलाज में वह अब तक 80 लाख रुपये खर्च कर चुका है। 
विज्ञापन


ज्यादातर पैसा चोरी की वारदातों का था। पड़ताल में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने साल 2017 में नीट क्वालिफाई किया था लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा स्थगित हो गई।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि मुख्य आरोपी पुनीत गंगवार (30) पीलीभीत के पुरैना जहानाबाद गांव का रहने वाला है। उसका साथी आकाश पाल (29) लखनऊ के गोमती नगर का निवासी है। जीआरपी कैंट प्रभारी और आरपीएफ की टीम मंगलवार शाम को कैंट स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। 

 

इसी दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने ट्रेनों में चोरी की कई वारदातें कबूल कीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे खासकर महिला यात्रियों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ अब तक 29 प्राथमिकी दर्ज हैं, जिनमें आगरा की कमला नगर और मथुरा की दो घटनाएं शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेनों के एसी कोच में महिलाओं को निशाना बनाते थे।

कोच में रहीं उम्रदराज महिलाओं के बैग लेकर भाग जाते थे। दोनों आरोपी वारदात के बाद इलाका बदल देते थे, ताकि पुलिस उनकी पहचान न कर सके।

होटलों में पानी की तरह बहाता था पैसा
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पुनीत चोरी की रकम से आलीशान जिंदगी जीता था। वह महंगे होटलों में रुकता था और ब्रांडेड कपड़े एवं जूते पहनता था। आरोपी क्लबों में भी पैसा उड़ाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का रहन-सहन देखकर कोई भी उसे चोर नहीं समझ सकता है।

 

पिता रिटायर्ड सैन्य कर्मी, बहन डॉक्टर
सीओ ने बताया कि पुनीत के पिता सेना में सूबेदार रह चुके हैं। उसका बड़ा भाई एयरफोर्स में है, जबकि बहन बरेली में डॉक्टर है। पूछताछ में आरोपी पुनीत ने बताया कि वह 2017 में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है।

हालांकि, पेपर लीक होने के बाद वह परीक्षा स्थगित हो गई थी। इसके बाद उसने आगे पढ़ाई नहीं की। पूछताछ और बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed