फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man beaten to salesman over no helmet no petrol campaign in etah

'नो हेलमेट नो पेट्रोल' अभियान के पहले दिन ही बवाल, बाइक सवार ने सेल्समैन को पीटा

Tue, 02 Jul 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
young man beaten to salesman over no helmet no petrol campaign in etah
पेट्रोल पंप पर एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एटा में सोमवार से शुरू हुए नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के पहले ही दिन बवाल हो गया। शहर के जीटी रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने से मना करने पर बाइक सवार युवक ने सेल्समैन को पीट दिया।
विज्ञापन


इस घटना से पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा हो गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। लेकिन तभी बड़ी संख्या आए अन्य युवक आरोपी को छुड़ाकर ले गए। पुलिस देखती रह गई।
विज्ञापन


दरअसल, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया है, लेकिन यह अभियान पहले दिन ही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीटी रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर बाइक सवार युवक पेट्रोल लेने पहुंचा। युवक ने हेलमेट नहीं पहना। लिहाजा सेल्समैन ने उसे पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गया। उसने सेल्समैन की पिटाई कर दी। 

अन्य कर्मचारियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस बुला ली। पुलिस आरोपी को थाने ले जाने लगी, तभी बड़ी संख्या पहुंचे युवक उसे छुड़ा ले गए। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा होने लगा।  

लोगों का गुस्सा देख पुलिसकर्मी वहां से चले गए। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल पेट्रोल पम्प पर पहुंचा। पुलिस अफसरों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed