फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for throwing bomb at in-laws house in agra

यहां तो हद ही हो गई: ससुराल में बम फेंकने वाला युवक गिरफ्तार, बोला- पत्नी आ नहीं रही थी, इसलिए कर दिया धमाका

Sat, 23 Apr 2022 09:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 09:48 PM IST
सार

आरोपी युवक की पत्नी से अनबन चल रही है। जिसके कारण पत्नी मायके में रहती है। युवक उसे लेने गया, लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इनकार कर दिया। इसी खुन्नस में युवक ने ससुराल में देसी बम फेंक दिया। 

विज्ञापन
young man arrested for throwing bomb at in-laws house in agra
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डौकी क्षेत्र में अपनी ससुराल में बम फेंकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के पास से तमंचा मिला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। मायकेवाले भी उसे विदा नहीं कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने ससुराल के लोगों को मारने के इरादे से देसी बम फेंका था। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि 28 मार्च सुबह तकरीबन चार बजे गांव झारपुरा निवासी लाखन सिंह के घर में किसी ने बम फेंका था। जिससे बाथरूम की छत गिर गई थी। कुछ घरेलू सामान भी नष्ट हुए थे। धमाका इतनी तेज था कि लोग सहम गए थे। लाखन सिंह ने अपने दामाद हरि सिंह निवासी ताजगंज पर बम फेंकने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस उसको तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन

आरोपी के पास से बरामद हुआ तमंचा

शुक्रवार की देर रात थाना डौकी के प्रभारी बहादुर सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी सचिन धामा टीम के साथ गांव बिझामई के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी हिंगोट खेरिया अंडरपास के पास से हरि सिंह उर्फ रवि निवासी कच्ची सराय ताजगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि हरि सिंह की शादी लाखन सिंह की पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद अनबन होने पर लाखन सिंह बेटी को अपने घर बुला ले गया है। हरि सिंह उसे घर लाना चाहता है, लेकिन मायकेवाले विदा नहीं कर रहे हैं। इसी से परेशान होकर उसने ससुराल के लोगों की हत्या की नीयत से बम फेंका था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed